Skip to main content

होशंगाबाद में घुमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल

 होशंगाबाद में घुमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल

1. पचमढ़ी हिल स्टेशन – पचमढ़ी हिल स्टेशन होशंगाबाद ही नहीं मध्यप्रदेश का भी सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है | पचमढ़ी सतपुड़ा की पहाडियों पर एक शांत हिल स्टेशन है जिसके चलते इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है | पचमढ़ी समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसके कारण यह पर्यटकों को काफी ज्यादा अपनी और आकर्षित करता है | पचमढ़ी का बहुत पुराना इतिहास रहा है कहा जाता है पांडव अपने वनवास के दौरान यहाँ ठहरे थे और कुछ समय बिताकर आगे बड़े थे | जिसकी निशानी आज भी यहाँ पांडव गुफाएं के रूप में मौजूद है जो पांडवों के यहाँ आने का सत्य प्रमाण है | पचमढ़ी का हिल स्टेशन सनसेट पॉइंट के लिए काफी लोकप्रिय है जो भी पर्यटक यहाँ आते है वो इस सुन्दर नज़ारे को देखे बिना यहाँ से नहीं जाते, क्यों की पहाड़ी की चोटी से ढलता हुआ सूरज बहुत ही मनोरम लगता है | इसके अलवा पचमढ़ी में बी फॉल और धुपगढ जैसे छोटे पर्यटन स्थल है जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र है | साथ ही पचमढ़ी शिव भक्तो के लिए भी खास धार्मिक स्थल है |

      


2. सेठानी घाट – सेठानी घाट होशंगाबाद का सबसे प्राचीन और एतिहासिक पर्यटन क्षेत्र है | ये घाट नर्मदा नदी और तवा नदी का संगम स्थल भी है | ये वहीँ घाट है जहाँ हर वर्ष नर्मदा जयंती का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है | नर्मदा जयंती महोत्सव होशंगाबाद का सबसे बड़ा त्यौहार है इसे देखने के लिए यहाँ पर भारत ही नहीं विदेशी पर्यटक भी भरी मात्र में आते है, नर्मदा जयंती पर इस घाट तो इस तरह से सजाया जाता है जिसे देख कर आपका पूरी तरह भावविभोर हो जायेगा | हर माह की अमावस्या और पूर्णिमा पर यहाँ भारी मात्र में श्रद्धालु स्नान के लिए आते है | होशंगाबाद का यह घाट धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है, इस घाट पर बड़े बड़े साधू संत नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथो का पाठ करते है | शाम के समय इस घाट का नजारा काफी खुबसूरत होता है जिसे देखने के लिए भरी मात्र में आम लोग यहाँ टहलने आते है और इस नज़ारे का लुफ्त उठाते है |

    
3. सतपुड़ा राष्ट्रिय उद्यान एवं टाइगर रिज़र्व – होशंगाबाद में स्थित सतपुड़ा राष्ट्रिय उद्यान बहुत ही खुबसूरत और प्रकृति से परिपूर्ण क्षेत्र है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है जिसकी मुख्य वजह यहाँ का टाइगर रिज़र्व है जहाँ आपको काफी मात्र में बाघ देखने को मिलेगे, साथ ही यहाँ कई दुसरे प्रकार के जंगली जानवर भी मौजूद है जिनके लिए सतपुड़ा राष्ट्रिय उद्यान एक सुरक्षित घर है यहाँ पाए जाने वाले जानवर हिरण, जंगली कुत्ता, गौर, तेंदुआ, जंगली सूअर, साही, सांभर, भालू, काला हिरण, चार सिंगा मृग, मगरमच्छ भी देखने को मिलते है | इसके अलवा सतपुड़ा राष्ट्रिय उद्यान एक्सप्लोर करने लिए भी काफी अच्छा स्थान है यहाँ आपको कई प्रकार की वनस्पतियां भी मिलेगी |

    


4. आदमगढ़ हिल्स – आदमगढ़ हिल्स एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ आपको प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ पुरातात्विक और एतिहासिक चीजों का संगम मिलेगा | यहाँ पर मौजूद गुफाओ में हुई पुरातत्व विभाग की खुदाई में कई पूर्व एतिहासिक शैल चित्रों और आश्रमों के प्रमाण मिले, जिन्हें देख कर कहा जा सकता है पूर्व में यहाँ लोग यहाँ रहा करते थे, इसके अलवा यहाँ आपको पाषाण युग की भी कलाकृतियां देखने को मिलेगी एवं यहाँ आप निम्न प्रकार के पूरापाषाण, रॉक पेंटिंग और अन्य कई एतिहासिक चीज़े जो आप यहाँ एक्स्प्लोर कर सकते है जिन्हें हमारे पूर्वजो ने उस समय उपयोग में लाया था |



      
5. सलकनपुर पहाड़ी – सलकनपुर पहाड़ी एक धार्मिक स्थल है जो माता बिजासन को समर्पित है | पहाड़ी के ऊपर माता बिजासन का भव्य मंदिर बना हुआ है जो श्रद्धालुओ के साथ साथ आम लोगो के लिए भी आकर्षण का क्षेत्र है | सलकनपुर मंदिर पहुचने के लिए आपको तक़रीबन 1000 सीडियां चढ़नी पड़ती है | नवरात्रों में यहाँ का नजारा काफी मनमोहक होता है बड़ी संख्या में यहाँ लोग दूर दूर से माता बिजासन के दर्शन को आते है | इसके अलवा यहाँ नवरात्रों में मेला का आयोजन भी होता है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बन जाता है | पहाड़ी के ऊपर प्राकृतिक सौन्दर्य बहुत ही खुबसूरत है जो घुमने के लिए अनुकूल है |






     

Comments

Popular posts from this blog

રોજગાર સમાચાર - કારકિર્દી માર્ગદર્શન વિશેષાંક-૨૦૨૨

રોજગાર સમાચાર - કારકિર્દી માર્ગદર્શન વિશેષાંક-૨૦૨૨