साल 1991 में इराक ने अपनी स्कड मिसाइलों को इजरायल के तेलअवीव शहर पर दाग दिया था। इजरायल पर मंडराते इस बड़े खतरे से निपटने के लिए अमेरिका ने तत्काल अपनी पैट्रियट मिसाइलों को लॉन्च किया और सद्दाम हुसैन की स्कड मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया था। करीब 30 साल बाद एक बार फिर से इजरायल पर भीषण हमला हुआ। हमास ने इजरायल पर 1750 से ज्यादा रॉकेट दागे लेकिन इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले को अपने देश में ही विकसित आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम से बर्बाद कर दिया।
आयरन डोम सिस्टम इजरायल के लिए आन-बान और शान का प्रतीक है जिसका मुरीद अब अमेरिका भी हो गया है और वह इसको खरीद रहा है। इसे दुनिया का बेस्ट एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम कहा जाता है। 'आयरन डोम' एक छोटी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे रॉकेट, तोपखाने और मोर्टारों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इजरायल का यह सिस्टम कई बार अपनी सफलता से दुनिया को हैरत में डाल चुका है।
Comments
Post a Comment