Skip to main content

ऑक्सीजन नहीं बनाती ये कंपनी, फिर भी 156 फीसदी उछला Share

 नाम में 'ऑक्सीजन' वाली कंपनियों के शेयर उछले

कहां से कहां पहुंचा शेयर

बीएसई पर कंपनी का शेयर 31 मार्च को 11,025 रुपये के बंद भाव से बढ़ कर मंगलवार 20 अप्रैल तक 20,500 रुपये पर पहुंच गया। 12 से कम सत्रों में इसने 131.3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। यदि एक फरवरी को इसकी कीमत को ध्यान में रखा जाए तो शेयर की कीमत में तेजी और भी अधिक रही है। स्टॉक 1 फरवरी को ये शेयर 9,964.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो 3 महीने से कम समय में लगभग 156 प्रतिशत बढ़ा। वहीं 1 फरवरी से 20 अप्रैल की अवधि के दौरान सेंसेक्स में 1.84 प्रतिशत की गिरावट आई है।



मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत लगभग दोगुनी हो गयी है। इससे निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए ऑक्सीजन गैस बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में धड़ाधड़ खरीदारी शुरू दी है। निवेशकों में ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों को लेकर ऐसी दीवानगी दिख रही है कि वे नाम में 'ऑक्सीजन' वाली किसी भी कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं। फिर भले ही कंपनी इस बिजनेस में लगी हो या नहीं। इन्हीं में से एक है बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड।

क्या है बॉम्बे ऑक्सीजन का बिजनेस

बॉम्बे ऑक्सीजन एक ऐसी ही कंपनी है जिसके शेयरों को लोग ऑक्सीजन का बिजनेस करने वाली कंपनी समझ कर खरीद रहे हैं। 1960 में बॉम्बे ऑक्सीजन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रूप में शुरू हुई ये कंपनी एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) है जो अब ऑक्सीजन नहीं बनाती है। कंपनी का अल बिजनेस औद्योगिक गैसों का निर्माण और आपूर्ति था, जिसे 1 अगस्त 2019 से बंद कर दिया गया है।


Comments

  1. https://bv7np.app.goo.gl/7PQaKibvvmgw6eda8


    Open Demat account by clicking on above link. It's free

    ReplyDelete

Post a Comment