Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

मांडव में घुमने के लिए प्राचीन इमारते और महल

1. रानी रूपमती का महल – रानी रूपमती का महल मांडव के सबसे खुबसूरत स्थानों में से एक है | ये महल ऊंचाई पर स्थित है जिसके कारण यहाँ से निचे का हराभरा नजारा बहुत ही खुबसूरत नजर आता है, यह महल रानी रूपमती और बाजबहादुर की प्रेम की निशानी है | कहा जाता है महल से दिखने वाली नर्मदा नदी बहुत ही खुबसूरत दिखती थी जिसके प्रति रानी की दीवानगी इस कदर थी की सुबह उठते ही उन्हें सबसे पहले नर्मदा नदी के दर्शन की आदत सी हो गयी थी जब तक उन्हें इसका दीदार न हो वो जल भी ग्रहण नही करती थी | इस महल को रानी रूपमती का मंडप कहा जाता है | इस पर बनी हुई कलाकृतिय बलुआ पत्थर पर बनी हुई है | 2. राजा बाजबहादुर का महल – राजा बाजबहादुर का महल 16वीं में बना इतिहास की एक अद्भुत कला का बेहतरीन नमूना है | बाजबहादुर का महल रानी रूपमती के मंडप महल के निचे की और स्थित है इस महल में बड़े बड़े हाल, ऊँची छाते और बड़े और खुबसूरत आँगन बने हुए है | इस महल को रूपमती के मंडप से बाजबहादुर के महल को देखा जा सकता है | ये स्थान पर्यटकों को हमेशा अपनी और आकर्षित करता है | 3. मांडवगढ़ तीर्थ – मांडवगढ़ तीर्थ 14वीं शताब्दी में निर्मित मंदिर भगवान स